फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   World Earth Day celebrated by taking oath to protect environment

Charkhi Dadri News: पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
World Earth Day celebrated by taking oath to protect environment
गांव मांढी केहर में पृथ्वी दिवस पर शपथ लेते हुए ग्रामीण व सिंचाई विभाग कर्मचारी। 
चरखी दादरी। गांव मांढी केहर स्थित डॉ. आंबेडकर भवन कार्यालय में ग्राम पंचायत के सहयोग से सिंचाई विभाग की अटल भूजल शाखा कमी ओर से ग्रामीणों को विश्व पृथ्वी दिवस पर भूजल प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सिंचाई विभाग भूजल विशेषज्ञ विनायक सोनी ने बताया कि पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी।
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करके पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखना रहा। मंगलवार को विभाग की ओर से हमारी शक्ति हमारा ब्रह्मांड थीम के तहत पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने इस मानसून सीजन में पौधरोपण करने की शपथ ली। सूचना शिक्षा संचार विशेषज्ञ खुर्शीद अहमद ने कहा कि मानसून सीजन में पौधरोपण करना बेहतर रहता है।
विज्ञापन


इस दौरान पौधे को अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं रहती और पानी भी बारिश का मिल जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अशोक कुमार ने की। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर रीना, रोशनी, पंच ओमकार, विद्यार्थी किरण, मनीषा, तकनीकी सहायक संदीप सांगवान, डीआईपी विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed