फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Worker committed suicide by hanging himself in his room

Charkhi Dadri News: श्रमिक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 13 Jun 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Worker committed suicide by hanging himself in his room
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। चरखी दरवाजा स्थित एक मकान में श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दी। उसकी पत्नी और बच्चे मकान की छत पर सो रहे थे। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी अनिल (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।

परिजनों के अनुसार मृतक तीन लड़कियों का पिता था। पिछले 5-6 साल से वह चरखी दादरी में रह रहा था और मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा था। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात पत्नी बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी, जबकि अनिल कमरे में ही सोया था। बुधवार सुबह 6 बजे जब पत्नी की आंख खुली तो वह नीचे आई। इस दौरान कमरे का गेट अंदर से बंद था। इस पर उसने अनहोनी की आशंका से शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और धक्का देकर गेट खोला। अंदर अनिल ने फंदा लगाया हुआ है। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed