{"_id":"65aeb4522d8dc52fa204e531","slug":"work-within-dignity-like-lord-ram-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12530-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम की तरह मर्यादा में रहकर करें काम : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम की तरह मर्यादा में रहकर करें काम : सुनील
Tue, 23 Jan 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील डूडीवाला ने वार्ड नंबर 15 स्थित बाबा हरिदास मंदिर में आयोजित कलश यात्रा में शिरकत की। उसके बाद उन्होंने आरएसएस जिला प्रचारक वीरभान के साथ भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के समान सभी को मर्यादा में रहकर काम करने चाहिए।
उसके उपरांत उन्होंने पुरानी अनाज मंडी के पिछली तरफ स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में आयोजित कीर्तन में भाग लिया और घी के दीये वितरित किए। सुनील डूडीवाला इसके बाद मिसरी स्थित शिव मंदिर में आयोजित कलश यात्रा में भाग लेने पहुंचे। फिर बौंदकलां में बस स्टैंड के पास प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कुलदीप गांधी, मनवीर चौधरी, इंदू यादव, दुष्यंत, सतीश भारद्वाज, एडवोकेट कुलदीप आदि मौजूद रहे।
राम मंदिर मानवीय मूल्यों की अवधारणा को देगा बल : राजबाला
चरखी दादरी। भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता राजबाला श्योराण ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में अपने महल में विराजे हैं जिसके चलते देश भर में उत्साह का माहौल है। रामभक्त इस खुशी के दिन को दिवाली के त्योहार की तरह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अपने घर में आगमन होना न केवल देश, बल्कि विदेशों में रहने वाले प्रत्येक हिंदू के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष एवं हजारों बलिदानियों के बाद यह सब कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का अपने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना इतिहास बना है। उन्होंने कहा कि भगवान राम मंदिर मानवीय मूल्यों की अवधारणा को बल देगा साथ ही यह राष्ट्र की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक भी बनेगा।