{"_id":"6457f422b3108c8be901a9c4","slug":"work-on-crushers-stopped-in-protest-against-increase-in-stone-rates-charkhidadri-news-c-21-1-126630-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पत्थर के रेट बढ़ने के विरोध में बंद रखा क्रशरों पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पत्थर के रेट बढ़ने के विरोध में बंद रखा क्रशरों पर काम
Mon, 08 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 08 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
काम बंद होने के चलते सुनसान पड़ा क्रशर जोन।
चरखी दादरी। क्रशर एसोसिएशन का काम न करने का फैसला पहले दिन असरदार रहा। हालात ये है कि जिला मुख्यालय के निकट लगते पहाड़ों में खनन कार्य बंद रहे। वहीं, क्रशर संचालकों का कहना है कि प्रशासन व माइनिंग कंपनियों के कोई कदम नहीं उठाने पर मजबूरीवश उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। क्रशर एसोसिएशन से एडवोकेट नवीन सांगवान व उपप्रधान जगबीर ने बताया कि कोरोना काल में लंबे समय से बंद पड़े क्रशरों में दोबारा काम शुरू होने से स्थितियां सामान्य होनी लगी थी। इससे हजारों लोगों के रोजगार मिलने लगा था, लेकिन अब माइनिंग कंपनियों द्वारा लगातार पत्थरों के रेटों में बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनियां अपने मनमाने तरीके से निरंकुश होकर काम कर रही हैं। वो जब चाहे पत्थर के दाम मनमर्जी अनुसार बढ़ा देती हैं, जिसका सीधा असर क्रशर संचालकों व आम जनता पर पड़ता है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक माइनिंग कंपनियां बढ़े हुए रेट कम नहीं लेती तब तक यह बंदी जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। अगर कोई संचालक इसका उल्लंघन करता है तो उस पर 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर माइनिंग व प्रशासन द्वारा क्रशर संचालकों पर कोई कार्रवाई की गई तो ग्राम पंचायतों के सहयोग से आरपार की लड़ाई लड़ते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।