फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women will be able to travel for free in 120 buses in the district for 36 hours

36 घंटों तक जिले में 120 बसों में महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel for free in 120 buses in the district for 36 hours
चरखी दादरी। सरकार की घोषणा के अनुसार रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ देने की तैयारियों में दादरी रोडवेज डिपो का स्टाफ जुट गया है। रक्षाबंधन पर डिपो से 120 बसें चलेंगी और इनमें महिलाएं अपने 15 वर्ष तक के बच्चे के साथ फ्री में सफर कर सकेंगी। निशुल्क यात्रा का समय 10 अगस्त को दोपहर 12 से लेकर 11 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा। इस लिहाज से महिलाएं 36 घंटे तक निशुल्क यात्रा कर सकती हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रोडवेज अधिकारियों की लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाने की योजना भी है। इसके तहत प्रत्येक रूट पर पांच से 10 फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि बूथों से बसों का संचालन नियमित होगा। 36 घंटे के अंदर निशुल्क बस सेवा का लाभ 50 हजार से अधिक महिलाएं उठा सकती हैं और इसके मद्देनजर कर्मचारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेड़े में 120 बसें हैं, जिनमें से 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलती हैं। छह नई बसें हाल ही में विभाग के पास पहुंची हैं। इन बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन होता है। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज विभाग किसी भी रूट पर बसों का संचालन बंद नहीं करेगा। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रोडवेज अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर बसों की ट्रिप बढ़ाने की योजना तैयार की है। पिछले दो साल में कोरोना काल की वजह से ज्यादा संख्या में भीड़ नहीं देखने को मिली थी। लेकिन साल 2019 की बात करें तो करीब 25 हजार महिलाओं ने निशुल्क समयावधि के अंदर रोडवेज बसों में सफर किया था जबकि इस बार यह संख्या 50 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर बाकायदा सभी चालकों और परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
- इन रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
रक्षाबंधन पर्व पर लंबे रूटों पर तो बसें सामान्य दिन की तरह ही तय समय पर चलेंगी, लेकिन लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार भिवानी, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, सतनाली, कादमा, झज्जर आदि लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या के मुताबिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और इसका खाका तैयार किया जा चुका है।
- 12 लाख रुपये से अधिक है डिपो का दैनिक राजस्व
दादरी डिपो के राजस्व की स्थिति भी पिछले कुछ समय में सुधरी है। दादरी डिपो का दैनिक राजस्व 12 लाख रुपये से अधिक है और प्रतिदिन बसें करीब पंद्रह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती हैं।
- 888 कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
टीएम दीपक कुमार ने बताया कि रोडवेज में 888 कर्मचारी हैं और रक्षाबंधन के मद्देनजर विभाग ने इन सभी की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इनमें चालक और परिचालक समेत वर्कशॉप कर्मचारी और कार्यालय स्टाफ शामिल है। महिलाओं के लिए 9 पूछताछ काउंटर भी बनाए जाएंगे। जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने साथ आए बच्चों के एहतियात के तौर पर आधार कार्ड या अन्य प्रमाण जिससे बच्चे की आयु की स्पष्टता हो सके साथ में रखें।

सरकार के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके लिए हमने तैयारियां कर ली हैं। यात्रियों की संख्या के लिहाज से लोकल रूटों पर बसें चलाई जाएंगी और इसकी योजना भी हम बना चुके हैं।
प्रदीप अहलावत, जीएम, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed