{"_id":"67cb39fec0c3d556300e657c","slug":"women-were-encouraged-to-collect-water-and-work-in-groups-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-132908-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिलाओं को जल संग्रहण और समूह में काम करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिलाओं को जल संग्रहण और समूह में काम करने के लिए किया प्रेरित
Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
झोझूकलां में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व आंगनबाड़ी वर्कर।
झोझूकलां। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से गांव झोझूकलां स्थित ग्राम सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय महिला जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामअवतारी ने की। मार्गदर्शन जिला सलाहकार राजू भूंभक का रहा।
खंड संयोजक दारा सिंह ने बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन किया गया है। इसमें महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
बौंदकलां बीआरसी अनीता ने ओटी के माध्यम से जल की गुणवत्ता की टेस्टिंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, दूषित पानी पीने से होने वाले रोग, जल जीवन मिशन बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन बीआरसी रोहित शर्मा ने स्वच्छता, शौचालय, ओडीएफ प्लस की जानकारी दी। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।