फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women's waiting room opened in Mini Secretariat

लघु सचिवालय में खोला महिला प्रतीक्षा कक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women's waiting room opened in Mini Secretariat
लघु सचिवालय में महिला प्रतीक्षा कक्ष का शुभारंभ करते उपायुक्त प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वुमन ऑल्वेज फर्स्ट की तहरीर पर महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में महिला प्रतीक्षा कक्ष का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें नारी का आदर करना चाहिए। महिलाओं का अस्तित्व में बड़ा वजूद है और उन्हें आगे रखना पुरुष वर्ग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीसी ऑफिस में आने वाली महिलाओं को यह वेटिंग रूम बनने से इत्मीनान से बैठने की सुविधा मिलेगी। प्रतीक्षा कक्ष में एक महिला कर्मी ड्यूटी पर रहेगी, जो यहां आगंतुक महिलाओं की शिकायतें सुनकर आगे समाधान के बारे में बताएगी। कोई निरक्षर महिला आई तो उसकी एप्लीकेशन यहीं लिखवा दी जाएगी। यह वेटिंग रूम इस बात का प्रतीक है कि दादरी जिला प्रशासन महिलाओं का पूरा मान-सम्मान करता है और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को मिटाने के लिए यह जरूरी है कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानित दृष्टिकोण पैदा हो। उदाहरण के तौर पर रेल या बस में कोई महिला सवारी खड़ी है तो सीट पर बैठे युवक उनके लिए स्थान खाली कर वुमन फर्स्ट का सम्मान दे सकते हैं। इस मौके पर नगराधीश अमित मान, अधीक्षक सुनील कुमार, शशिकांत भारद्वाज, योगेश, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed