फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women's team leaves for state level football competition

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए महिला टीम रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women's team leaves for state level football competition
महिला फुटबॉल टीम के साथ एसोसिएशन पदाधिकारी और नसीब रावलधी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। करनाल में आज से होने वाली राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिले की महिला टीम शनिवार को रवाना हुई। टीम की हौसलाअफजाई के लिए शिव स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सबका साथ सबका विकास जनकल्याण ट्रस्ट चेयरमैन नसीब रावलधी व उनकी पत्नी कविता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नसीब रावलधी ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान करते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर मुकाम हासिल करने में अग्रणी हैं। बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिले की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। जिले में कम खेल सुविधा होने के बावजूद भी यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। आज देश में जिले का नाम खेलों के मामले में सबसे पहले लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला की टीम इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर फुटबाल एसोसिएशन सचिव मन्नू घनखड़, कोषाध्यक्ष सरमील , अनीता लुहाच, सियोन रावलधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed