फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   women protested against waterlogging

Charkhi Dadri News: जलभराव पर महिलाओं का पारा हाई, 70 मिनट एनएच 334-बी पर लगाया जाम

Fri, 20 Sep 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
women protested against waterlogging
सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार से उलझली जाम लगाने वाली महिलाएं । संवाद
माई सिटी की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन


दोपहर साढ़े 12 बजे से 1:40 बजे तक महेंद्रगढ़ चुंगी पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने पहले खुलवाया जाम फिर जानी समस्या
महिलाएं बोलीं : एक किलोमीटर लंबी सड़क खोदकर छोड़ी, अब पानी भरने से दूध वाला आ पा रहा है न कैंपर वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दयानंद कॉलोनी की मुख्य गली में बनी जलभराव की समस्या पर महिलाओं ने वीरवार को दोपहर में एनएच-334 बी (पिलानी-दिल्ली) पर जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाएं 70 मिनट तक रोड पर डटी रहीं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले जाम खुलवाया और फिर महिलाओं से समस्या जानी।
मुकेश देवी, सुदेश, कमला, सुमन, सावित्री, विद्या, संतोष व कमलेश देवी ने बताया कि उनकी कॉलोनी की मुख्य गली के जरिये कपूरी रोड का जुड़ाव होता है। मानसून सीजन के बावजूद 15 दिन पहले नगर परिषद ने खली उखाड़ दी। इसके बाद से एक किलोमीटर लंबी गली में पानी भरा है। आलम यह है कि गली में दूध वाला आ सकता है न पानी के कैंपर वाला। इसके चलते मूलभूत वस्तुओं के लिए लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गली में भरे पानी की निकासी भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से कॉलोनी के लोग इस समस्या का दंश झेल रहे हैं। वीरवार को दोपहर में 12 बजे कॉलोनी की महिलाएं और लोग एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने सड़क जाम करने का निर्णय लिया। फिर साढ़े 12 बजे वे महेंद्रगढ़ चुंगी पहुंचीं। यहां उन्होंने एनएच-334 बी पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि जब नगर परिषद के अधिकारी इस सीजन में गली का निर्माण नहीं करवा सकते थे तो उन्होंने एक किलोमीटर लंबी गली को क्यों उखाड़ दिया। यहां से गुजरने हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 65 मिनट बाद पहुंची पुलिस टीम, 5 मिनट में खुलवा दिया जाम
जाम लगाने के करीब 65 मिनट बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सबसे पहले जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करने को प्राथमिकता दी। मौके पर पहुंचने के बाद पांच मिनट के अंदर पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल करवा दी और इसके बाद प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

पुलिसकर्मी से बोलीं महिलाएं : शौक नहीं मजबूरी है जाम लगाना

दयानंद कॉलोनी निवासी महिला कृष्णा, संजू देवी, मोनू देवी व किरण ने सड़क से हटने की बात कह रहे एक पुलिसकर्मी से कहा कि जाम लगाने का हमें शौक नहीं है। मजबूरी में घर से आकर सड़क पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गली से आवागमन संभव नहीं है। विभाग संज्ञान तक नहीं ले रहा है।

- प्रदर्शनकारी खेमे की वाहन चालकों से हुई बहस
आक्रोशित महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जबकि जबरन आगे बढ़ने वाले वाहन चालकों से भी उनकी जमकर बहस हुई। वहीं, रोडवेज बस भी जाम में फंसी रही। इसके चलते यात्रियों का समय तो बर्बाद हुआ ही दिक्कतें अलग से झेलनी पड़ीं।


वर्सन:
गली से पानी की निकासी वीरवार शाम तक ही करवा दी जाएगी। महिलाओं को आश्वासन देकर ही हम मौके से लौटे हैं।
-रामपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

वर्सन:
पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही जाम खुलवा दिया। इसके बाद डीएसपी और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनकी ओर से दिए गए आश्वासन से लोग संतुष्ट हो गए।
-सुनील कुमार, एसएचओ, शहर पुलिस थाना

फोटो 11 से 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed