फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman was pushed in a quarrel, case filed against 3 for going into coma

Charkhi Dadri News: झगड़े में महिला को मारा धक्का, कोमा में जाने से 3 पर केस दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman was pushed in a quarrel, case filed against 3 for going into coma
चरखी दादरी। गांव अखत्यारपुरा में धान की फसल में पानी लगाने और मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े में धक्का लगने से एक महिला कोमा में चली गई। महिला के पति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिंघराम ने बताया कि पांच अगस्त को उसका भतीजा खेत में गया था। वह खेत में धान की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग उसके पास आए व पानी डालने पर ऐतराज जताया। इसके बाद वे मिट्टी डालने लगे तो उसने उनका विरोध किया। इसको लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद साढ़े 11 बजे सतेंद्र ने यशबीर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ खेत में जाने लगा। रास्ते में एक व्यक्ति ने स्कूटी लगाकर उसकी भाभी रिसाल व पत्नी कमलेश को रोकने की कोशिश की और उसकी पत्नी को धक्का दे दिया। धक्का लगने से उसकी पत्नी नीचे गिरकर बेहोश हो गई। बाद में उसका बेटा सोमबीर उसे दादरी के एक निजी अस्पताल में ले गया। वे खेत में झगड़ा सुलझाने चले गए। उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे हिसार के एक अस्पताल में रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की और कहा कि वह कोमा में चली गई है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed