फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   woman voter incresed in bar election

Charkhi Dadri News: पिछले चुनाव के मुकाबले इस दफा बार एसोसिएशन में बढ़ीं महिला अधिवक्ता

Fri, 31 Jan 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jan 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
woman voter incresed in bar election
कोर्ट
विज्ञापन

- वर्ष 2024 के चुनाव में थीं 93 महिला अधिवक्ता, इस बार हाईकोर्ट भेजी गई सूची में 133 के नाम शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी। साल 2024 के मुकाबले लगभग 40 ज्यादा महिला मतदाता इस बार चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगी। फिलहाल, बार की ओर से 983 मतदाताओं की सूची हाइकोर्ट भेजी गई है।

बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। बार एसोसिएशन को हाईकोर्ट से फाइनल मतदाता सूची आने का इंतजार है। एसोसिएशन की ओर से भेजी गई सूची में 983 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इनमें 133 महिला और 850 पुरुष मतदाता हैं। अब 28 फरवरी को होने वाले चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 93 रही थी। इस बार चुनाव में नए मतदाता भी शामिल हुए हैं। अब 40 नई महिला अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन की सदस्यता मिली है। फाइनल सूची के लिए इनका भेजा गया है। फाइनल सूची आने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और चुनाव कमेटी आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर दावेदारी जताने के लिए अधिवक्ता आपस में चर्चा कर रहे हैं। नामांकन शुरू होने के बाद ही उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एसोसिएशन के प्रधान नसीब राणा ने कहा कि अगले सप्ताह फाइनल सूची आने की संभावना है। इसके बाद नामांकन व चुनाव संबंधी अन्य प्रक्रियाएं शुरू कर दी जाएंगी।

फोटो 10
जिला कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ताओं का चैंबर भवन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed