फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman swallows poison under suspicious circumstances, dies

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने निगला जहर, मौत

Wed, 17 Feb 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman swallows poison under suspicious circumstances, dies
शहर की एमसी कॉलोनी में एक युवती ने मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल पहुंचने पर युवती ने दम तोड़ दिया। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जोरा सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय युवती अपने परिवार सहित एमसी कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार सुबह उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को मामले का पता चला। इसके बाद परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी से पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसकी बेटी ने काफी समय से पढ़ाई छोड़ दी थी। अब स्कूल खुलने पर परिजनों ने उसे दोबारा दाखिला लेने की बात कही थी। इसी बात को लेकर उसकी बेटी नाराज थी। जांच अधिकारी एएसआई जोरा सिंह ने कहा कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed