{"_id":"677c2cf8259da6820805ad4d","slug":"woman-purse-stolen-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129453-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बस में चढ़ रही महिला के बैग से चोर ने निकाला पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बस में चढ़ रही महिला के बैग से चोर ने निकाला पर्स
Tue, 07 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
चांगरोड निवासी महिला के पर्स में थी 10 हजार की नकदी, मोबाइल और दस्तावेज, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बस स्टैंड परिसर के अंदर बस में सवार होते समय एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकदी, मोबाइल और अहम दस्तावेज थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में चांगरोड निवासी अनीता देवी ने बताया कि 6 जनवरी को दोपहर बाद करीब 3:05 बजे पर वह दादरी बस स्टैंड पर मौजूद थीं। महिला ने बताया कि काफी देर तक वह बूथ पर बस लगने का इंतजार करती रहीं। बस आने के बाद जब वह सवार होने लगीं तो उनके बैग में रखा पर्स मौका पाकर किसी ने निकाल लिया।
अनीता ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये, मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व एटीएम कार्ड थे। बस में सवार होते ही जब उन्होंने बैग संभाला तो पर्स चोरी होने का पता चला। इसके तुरंत बाद वह बस स्टैंड चौकी पहुंचीं और लिखित शिकायत देकर चोर का पता लगाकर कार्रवाई करने व सामान समेत नकदी बरामद कराने की मांग की।