फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman hanged, death, Case filed for dowry harassment on four including husband.

महिला ने लगाया फंदा, मौत, पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Wed, 05 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged, death, Case filed for dowry harassment on four including husband.
चरखी दादरी। भागेश्वरी गांव में मंगलवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर धारा 304-बी और 498-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मिसरी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी भतीजी नीतू (24) की डेढ़ साल पहले भागेश्वरी निवासी अमित से शादी हुई थी। अमित नेवी में है। राजेंद्र ने बताया कि शादी के दो माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने नीतू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी नीतू ने उन्हें भी दी और मायके पक्ष के लोग दो बार भागेश्वरी गांव में पंचायत लेकर भी गए। उस दौरान ससुराल पक्ष द्वारा गलती मान लेने पर उन्होंने नीतू को समझाकर ससुराल में रहने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे नीतू को उसकी मां कमला के पास फोन आया था। नीतू ने फिर से ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही। राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह भी नीतू का मां कमला के पास फोन आया था और उसकी मां ने जल्द ही किसी को उसके पास भेजने की बात कही थी। राजेंद्र ने बताया कि करीब दस बजे नीतू के ससुर का फोन आया और उन्होंने जानकारी दी कि नीतू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और गेट नहीं खोल रही है। इसके बाद जब वे भागेश्वरी पहुंचे तो नीतू का शव पंखे से लटका मिला। बौंदकलां थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मृतका के पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed