फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman hanged at home, case filed against five including husband

महिला ने घर पर लगाई फांसी, पति समेत पांच पर केस दर्ज

Wed, 20 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged at home, case filed against five including husband
समसपुर गांव निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने पुलिस बयान में ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में पति समेत पांच लोगों पर धारा 304-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हिसार के गंगवा निवासी सोनू ने बताया कि वे छह भाई-बहन थे। उनमें सबसे बड़ी ज्योति थी, जिसकी शादी 26 फरवरी 2020 को समसपुर निवासी सोनू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। करीब दो माह पहले प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ज्योति उनके पास आई थी, जिसे समझाकर परिजनों ने वापस ससुराल भेज दिया था। सोनू ने बताया कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहे। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आहत होकर उसकी बहन ने मंगलवार सुबह पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोनू के बयान पर मृतका के पति, देवर, जेठ समेत सास व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई रामअवतार ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed