{"_id":"66201ed34971b933ec017146","slug":"woman-found-hanging-in-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116432-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: घर में फंदे पर लटकी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: घर में फंदे पर लटकी मिली महिला
Thu, 18 Apr 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लाड गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस से मौत के सही कारण का पता लगाने की मांग की। इसलिए बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल पुलिस ने 174 दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) संबंधी कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई जाएगी।
लाड गांव निवासी सुमन (30) का शव मंगलवार को घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसका नौ साल का बेटा और सात साल की बेटी है। सुमन का पति गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करता है। पुलिस को मंगलवार शाम करीब चार बजे घटना की सूचना मिली। इवी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस दौरान मृतका का शव चारपाई पर पड़ा था। बाढड़ा थाने के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम समेत बाढड़ा एसएचओ और डीएसपी ने भी मौका मुआयना किया।
मृतका के पिता गांव गुढा निवासी नत्थूराम ने पुलिस को बताया कि सुमन की शादी करीब साढ़े दस साल पहले हुई थी। उन्होंने सुमन की मौत का वास्तविक कारण का पता लगाने और उसी के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। इसलिए बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।