फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman dies under suspicious circumstances, post mortem conducted by maternal side

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने करवाया पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, post mortem conducted by maternal side
पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कबीर नगर निवासी एक महिला की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष की मांग पर सिटी थाना पुलिस ने वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को दिए बयान में मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कबीर नगर निवासी पूजा (32) बुधवार दोपहर खाना खाकर सोई थी, लेकिन इसके बाद वह अचेत हो गई। मामले का पता चलने पर उसका पति सोमबीर उसे उपचार के लिए सिविल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग दादरी पहुंचे और उन्होंने पूजा की मौत पर संदेह जाहिर करते हुए मौके पर पुलिस टीम को बुला लिया। देर शाम पुलिस ने पूजा के शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया और वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed