फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman dies after delivery, mob thrashes hospital staff

Charkhi Dadri News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, भीड़ ने अस्पताल स्टाफ को पीटा

Fri, 28 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, mob thrashes hospital staff
ऑस्कर अस्पताल के कर्मचारी को पीटते गुस्साए लोग। 
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड स्थित ऑस्कर अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका रितिका (20) वार्ड-14 की रहने वाली थी और वीरवार सुबह ही शहर के धनखड़ अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर रितिका को ऑस्कर अस्पताल रेफर किया गया था। मृतका के परिजनों ने दोनों अस्पताल संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। वहीं, महिला की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने अस्पताल स्टाफ को भी पीट दिया। सिटी थाना पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


वार्ड-14 निवासी तुषार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रितिका को वीरवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने सुबह करीब पांच बजे धनखड़ अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां उसकी डिलीवरी हुई और बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद धनखड़ अस्पताल के डॉक्टरों ने ज्यादा ब्लीडिंग होने की बात कहकर उसे ऑस्कर अस्पताल रेफर कर दिया। करीब सात बजे परिजन रितिका को लेकर ऑस्कर अस्पताल पहुंचे और दस बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए जबकि चिकित्सक वहां से भूमिगत हो गए। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने महिला का उपचार कराने वाले चिकित्सक को बुलाने व तत्काल दोनों अस्पताल के चिकित्सकों पर केस दर्ज करने की मांग की। करीब छह घंटे तक अस्पताल में हंगामा हुआ और इसी बीच गुस्साए लोगों ने अस्पताल के एक कर्मचारी को पीट डाला। इसके चलते पुलिस को भीड़ को वहां से भगाने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी। शाम 4 बजे परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतका के उपचार संबंधी दस्तावेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-राजकुमार, एसआई एवं दादरी सिटी थाना प्रभारी

ऑस्कर अस्पताल के कर्मचारी को पीटते गुस्साए लोग। 

ऑस्कर अस्पताल के कर्मचारी को पीटते गुस्साए लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed