फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman complains of ring theft to Home Minister Anil Vij case against migrant labor couple on DSP investigation

Dadri: महिला ने गृहमंत्री अनिल विज से की अंगूठी चोरी की शिकायत, डीएसपी की जांच पर प्रवासी श्रमिक दंपती पर केस

Sun, 29 Oct 2023 12:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Oct 2023 12:16 PM IST
सार

गृहमंत्री को भेजी शिकायत में निर्मला ने बताया था कि चिड़िया की स्थायी निवासी है और उसकी ससुराल भिवानी के पहाड़ी गांव में है। उसके पिता का देहांत हो चुका है और वो ज्यादातर समय अपने मां के पास रहती है। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में बिहारी नामक शख्स अपनी पत्नी के साथ उनके पड़ोस में रहता था।

विज्ञापन
Woman complains of ring theft to Home Minister Anil Vij case against migrant labor couple on DSP investigation
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव चिड़िया निवासी एक महिला के घर से सोने की अंगूठी चोरी होने की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज के पास पहुंच गई। उनके निर्देशों पर बाढड़ा डीएसपी देशराज ने मामले की जांच की और प्रवासी दंपती के अंगूठी चोरी करने की बात सामने आई। डीएसपी की जांच के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गृहमंत्री को भेजी शिकायत में निर्मला ने बताया था कि चिड़िया की स्थायी निवासी है और उसकी ससुराल भिवानी के पहाड़ी गांव में है। उसके पिता का देहांत हो चुका है और वो ज्यादातर समय अपने मां के पास रहती है। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में बिहारी नामक शख्स अपनी पत्नी के साथ उनके पड़ोस में रहता था। श्रमिक कार्य वो दंपती से ही करवाते थे और उनका उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में ही उक्त दंपती ने उसके घर से अंगूठी चुरा ली। इसके बाद वो कई दिनों तक ससुराल रही और अगस्त 2023 में अपनी मां के पास आई तो उसे अंगूठी चोरी होने की बात उसे पता चली। इसके बाद उसने संदेह के आधार पर बिहारी नामक शख्स के पास फोन किया तो उसने पहले मना करने के बाद अंगूठी चुराने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णकार के पास रखी गिरवी,दस हजार रुपये मांगे
निर्मला के अनुसार अंगूठी चोरी करने वाले शख्स ने अपना गुनाह कबूल करते हुए उसे बताया कि अंगूठी उसने स्वर्णकार के पास गिरवी रख दी है। अगर वो दस हजार रुपये दे तो वो अंगूठी स्वर्णकार के पास से ला सकता है। निर्मला के अनुसार कुछ दिन बाद कॉल की तो आरोपी मुकर गया और उसने गृहमंत्री के अलावा, डीजीपी, आईजी, चरखी दादरी से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed