फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman cheated of Rs 47 thousand by pretending to be her husband's friend

Charkhi Dadri News: पति का दोस्त बनकर महिला से ठगे 47 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 47 thousand by pretending to be her husband's friend
चरखी दादरी। गांव घिकाड़ा निवासी एसपीओ का दोस्त बनकर उसकी पत्नी से ठगों ने 47 हजार रुपये ठग लिए। महिला से तीन बार ट्रांजेक्शन करवाई गई और रुपये ठगने के बाद महिला ने अपने पति को फोन किया तो ठगी का पता चला। अब साइबर थाना पुलिस ने महिला के बेटे हैप्पी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हैप्पी ने बताया कि वह मानहेरू डाकघर में नौकरी करता है। उसके पिता संजय कुमार सेना से सेवानिवृत्त हैं और अब दादरी में ही एसपीओ के पद पर कार्यरत हैं। 14 फरवरी को उसकी माता सुमन के पास एक कॉल आई। इसमें आरोपी ने खुद को मास्टर जी बताया और कहा कि कुछ देर पहले उसके पति संजय से उसका लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन

उनका गूगल पे काम नहीं कर रहा है, इसलिए उन्होंने 3 हजार रुपये आपके खाते में डालने के लिए कहा है। इसके बाद आरोपी ने 30 हजार का फर्जी मैसेज सुमन के नंबर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर कहा कि उसने गलती से 3 हजार के बजाय 30 हजार रुपये भेज दिए हैं। इसलिए 27 हजार रुपये उन्हें वापस डालने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सुमन ने विश्वास कर आरोपी के पास एक बार सात हजार और दूसरी बार 20 हजार रुपये डाल दिए। थोड़ी देर बाद आरोपी का फोन आया और कहा कि दूसरी ट्रांजेक्शन नहीं पहुंची है, एक बार फिर ट्राई करें। बाद में महिला ने 20 हजार रुपये और भेज दिए। इस तरह आरोपी ने 47 हजार रुपये ठग लिए। अब पीड़ित परिजनों ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed