फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   woman busy shopping in Dadri, her gold chain was stolen from her neck

Dadri: खरीददारी में मशगूल थी महिला, गले से सोने की चैन हुई चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई दो आरोपी महिलाएं

Fri, 18 Oct 2024 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 12:49 PM IST
सार

रीनू का पीछा किया और क्लाेथ स्टोर में उसकी चैन चोरी कर ली। जब उसने घर जाकर देखा तो चैन नहीं मिली। बाद में उन्होंने क्लोथ में सीसीटीवी जांच की तो दोनों नकाबपोश महिलाएं चैन चोरी करते हुए नजर आई।

विज्ञापन
woman busy shopping in Dadri, her gold chain was stolen from her neck
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव बिरही खुर्द निवासी महिला के गले से शहर के एक क्लोथ स्टोर में खरीददारी के दौरान सोने की चैन चोरी हो गई। हालांकि चैन चोरी करने वालीं दो महिलाएं प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं।  पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रीनू दादरी आई थी। इसके वह बाजार से सामान खरीदने के बाद रावलधिया क्लोथ स्टोर में आने के लिए शहर ऑटो में सवार हुई थी। इसी बीच शहर पुलिस के पास दो महिलाएं भी उसी ऑटो में चढ़ गई। इन महिलाओं ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और उसकी ओर देख रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने दो बार ऑटो में भी गले से चैन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों नाकामयाब रही। बाद में उन्हाेंने रीनू का पीछा किया और क्लाेथ स्टोर में उसकी चैन चोरी कर ली। जब उसने घर जाकर देखा तो चैन नहीं मिली। बाद में उन्होंने क्लोथ में सीसीटीवी जांच की तो दोनों नकाबपोश महिलाएं चैन चोरी करते हुए नजर आई और बिना कुछ लिए ही दुकान से चली गई। अब उन्होंने पुलिस से महिलाओं का पता लगाकर चैन बरामद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed