फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman accuses in-laws of dowry harassment

Charkhi Dadri News: महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Sat, 05 Aug 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of dowry harassment
चरखी दादरी। जिला निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दी है, जिसके आधार पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में कनीना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में उसके पिता ने आवश्यकता का सारा सामान दिया था और कुल 15 लाख रुपये खर्च किए थे। उसने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद उसकी सास व ननद उसे भूखे घर की होने का ताना देने लगी। उसका पति कार मांगने लगा। बाद में उसके पिता ने कहा कि बेटा होने पर वे उनको कार भी देंगे। इसके बाद जब उसे पहली संतान बेटी हुई तो आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसके बाद वर्ष 2019 में उसे दूसरी संतान बेटी हुई तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उसके पिता ने ससुराल आकर पंचायत की और उनकी मांग अनुसार दो लाख रुपये दिए। बाद में आरोपी मान गए। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में उसे तीसरी संतान हुई तो उन्होंने मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। बाद उसके पिता ने व पंचायत ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पिता को धमकी दी कि अगर वे उसे यहां छोड़कर गए तो वे उसे मार देंगे। उसके बाद वह अपने मायके आ गई। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed