फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Withdrawal of Rs 30 thousand from ex-serviceman's ATM changed account

Charkhi Dadri News: पूर्व सैनिक का एटीएम बदल खाते से निकाले 30 हजार

Thu, 30 Nov 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Nov 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 30 thousand from ex-serviceman's ATM changed account
चरखी दादरी।
विज्ञापन

चांगरोड निवासी पूर्व सैनिक का एटीएम बदलकर एक युवक ने खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, बुजुर्ग के तत्परता दिखाने से 10 हजार रुपये बच गए। बुजुर्ग ने इसकी शिकायत दादरी सिटी थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत में चांगरोड निवासी रामकिशन ने बताया कि वो आर्मी से रिटायर्ड है। शहर के लोहारू रोड स्थित एसबीआई ब्रांच में उसका खाता है। रामकिशन ने बताया कि उसने एटीएम बनवाया हुआ है। वो अपने एटीएम कार्ड में पिन एक्टिव कर रहा था। उसके पास एक युवक खड़ा था। रामकिशन ने बताया कि वह पिन एक्टिव करने में दो बार असफल रहा तो उक्त युवक ने एटीएम ले लिया और इसके बाद उसने बैलेंस चेक किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसने स्टेटमेंट निकालनी चाही तो पिन गलत बताया। इसके बाद वो एटीएम लेकर बैंक मैनेजर के पास पहुंचा और उस दौरान मैनेजर ने बताया कि ये एटीएम उसका नहीं है। तत्काल बुजुर्ग का खाता चेक किया गया तो 40 हजार की ट्रांजेक्शन सामने आई। इसमें से 10 हजार रुपये तो बैंक अधिकारियों ने रुकवा दिए जबकि आरोपी बुजुर्ग को 30 हजार की चपत लगाने में कामयाब रहा। दादरी सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल की तो किया इन्कार
पूर्व सैनिक रामकिशन ने बताया कि बैंक अधिकारी ने एक मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद उस नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड बदलने की बात कही गई तो उक्त शख्स ने मना कर दिया। पीड़ित ने जब पुलिस शिकायत की बात कही तो सामने वाला शख्स बोला, जो जी में आए वो कर, मुझे डर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed