फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   White cataract operation started in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल चरखी दादरी में सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू

Tue, 05 Mar 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
White cataract operation started in Charkhi Dadri
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद आंखों के ऑपरेशन की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। एक सप्ताह में ओटी में सफेद मोतियाबिंद के चार सफल ऑपरेशन हुए हैं। जिले के मरीजों को अब निरंतर इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सवा दो साल पहले जिले में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई थी। इसके बाद जनवरी में जिला स्वास्थ्य विभाग ने नेत्र ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया था। एक ऑपरेशन होने के बाद माइक्रोस्कोप में खराबी आ गई थी और इसके चलते ऑपरेशन बंद हो गए थे। करीब डेढ़ माह के इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोस्कोप की तकनीकी खराबी दूर कर सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिए हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण ने बताया कि सिविल अस्पताल में आंखों के चार ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



मंगलवार, बुधवार और वीरवार को हो सकेंगे ऑपरेशन
नेत्र रोग विशेष डॉ. वरुण सोमवार और शुक्रवार को भिवानी सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं देते हैं। वे मंगलवार, बुधवार और वीरवार को दादरी सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। इन्हीं तीन दिनों में सुविधा के अनुसार ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 150 केस होते थे हर माह रेफर
सिविल अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ की तैनाती होने के बावजूद आंखों के ऑपरेशन नहीं हो रहे थे। एक माह की अगर बात करें तो 150 मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए जिले से रेफर किए जाते थे। वहीं प्राइवेट अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन की फीस सामान्यत: 10 से 30 हजार के बीच है।


दादरी को ए-स्कैम मशीन भी आवंटित
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने सिविल अस्पताल को नेत्र जांच में सहायक ए-स्कैम मशीन भी आवंटित कर दी है। इस मशीन से जांच के बाद मरीज को लगने वाले लैंस की क्षमता तय की जाती है।




माइक्रोस्कोप की तकनीकी खराबी दूर करवाकर सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। अब तक चार ऑपरेशन हो चुके हैं और जिले के मरीजों को ये सुविधा अब सिविल अस्पताल में निरंतर मिलेगी। - डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed