फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   while trying to save a dog, an uncontrolled car hit a bike and overturned In Dadri

Dadri Accident: कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार बाइक से टकराकर पलटी, बाइक सवार को भी लगी चोटें

Tue, 12 Aug 2025 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Aug 2025 02:48 PM IST
सार

कुत्ते को बचाने के प्रयास में अमन ने जब कट मारा तो स्विफ्ट अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई और इसके बाद खेत में पलट गई। हादसे में कार चालक अमन समेत चारों महिलाएं और बाइक सवार पैंतावास कलां निवासी पवन यादव घायल हो गया।

विज्ञापन
while trying to save a dog, an uncontrolled car hit a bike and overturned In Dadri
घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

गोगामेड़ी से लौट रहे झामरी निवासी एक परिवार की कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से टकराने के बाद खेतों में पलट गई। हादसे में बाइक चालक और कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी 6 घायल दादरी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


घायल के परिजनों ने बताया कि झज्जर जिले के मातनहेल निवासी अमन परिवार की महिला भारती, सुमित्रा, एकता व रतनी के साथ स्विफ्ट में सवार होकर गोगामेड़ी धाम गए थे। मंगलवार सुबह वो वहां से वापस झामरी आने के लिए चले थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वो पैंतावास कलां और चरखी के बीच पहुंचे तो उनकी स्विफ्ट के सामने अचानक कुत्ता आ गया।
विज्ञापन


कुत्ते को बचाने के प्रयास में अमन ने जब कट मारा तो स्विफ्ट अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई और इसके बाद खेत में पलट गई। हादसे में कार चालक अमन समेत चारों महिलाएं और बाइक सवार पैंतावास कलां निवासी पवन यादव घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed