फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   While pouring ghee in the flame, the clothes of an elderly priestess caught fire, she died

Charkhi Dadri News: ज्योत में घी डालते समय बुजुर्ग पुजारिन के कपड़ों में लगी आग, तोड़ा दम

Thu, 11 Apr 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
While pouring ghee in the flame, the clothes of an elderly priestess caught fire, she died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। कस्बा स्थित सेठ किशनलाल मंदिर में ज्योत में घी डालते समय पुजारिन के कपड़ों में आग लग गई। इससे पुजारिन गंभीर रूप से झुलस गई। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वीरवार सुबह झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में झोझूकलां निवासी यशपाल ने बताया कि उसकी 82 वर्षीय मां कृष्णा देवी प्रतिदिन गांव के सेठ किशनलाल मंदिर में पूजा करने करने जाती थी। बुधवार सुबह वह दस बजे पूजा करने के लिए मंदिर गई हुई थी। जब वह पूजा के लिए ज्योत में घी डालने लगी तो कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन

मंदिर में मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब वो बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां से महिला को दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही कृष्णा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






महिला के बेटे बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विक्रम सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed