{"_id":"67e59dc60e31c2aa22038dc4","slug":"when-you-are-thirsty-you-realize-the-value-of-water-dara-singh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-134154-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यास लगने पर पता चलता है पानी का मूल्य : दारा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यास लगने पर पता चलता है पानी का मूल्य : दारा सिंह
विज्ञापन
गांव कांहड़ा में मौजूद किसान व जनस्वास्थ्य और अटल भूजल संगठन सदस्य।
बाढड़ा। गांव कांहड़ा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से ग्रामीण जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के लिए क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम, जल चौपाल व जन संवाद गतिविधियां आयोजित की गई। इसमें विभाग जिला सलाहकार राजू भूंभक का मार्गदर्शन रहा जबकि अध्यक्षता सरपंच लीलाराम ने की।
खंड संयोजक दारा सिंह ने समिति के कर्तव्य और जिम्मेदारियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पानी का मूल्य प्यास लगने पर ही पता चलता है और वर्तमान समय में इस अनमोल प्राकृतिक संसाधन सहेजने की जरूरत है। अगर हम आज नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पीने लायक पानी नहीं बचेगा और ग्लेशियर को सुरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है।
बाढड़ा खंड संयोजक दिनेश ने विभाग की ओर से नई पॉलिसी रखरखाव एवं संचालन, जल जीवन मिशन, वर्षा जल संरक्षण, पानी की शुद्धता की जांच, खुले चल रही टोंटियों को बंद करने बारे, पानी की गुणवत्ता के बारे में, दूषित पानी से होने वाली हानियों व सावधानी बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 से सुविधा या शिकायत करने के लिए प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
अटल भूजल से डॉ. तेजवीर ने गिरते भूजल स्तर के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। जल वितरण प्रणाली के रखरखाव के लिए संचालन पुस्तिका भी भेंट की गई। इस दौरान अटल भूजल से आईसी एक्सपर्ट खुर्शीद अहमद, जलसखी मिनी, किसान महेंद्र आदि मौजूद रहे।