फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   When the family returned to the village to vote

Charkhi Dadri News: मतदान के लिए गांव लौटा परिवार तो टूटे मिले घर के ताले

Sun, 26 May 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
When the family returned to the village to vote
घर में रखी अलमारी से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी किया। 
चरखी दादरी/बाढड़ा। बहादुरगढ़ से मतदान करने पैतृक गांव हंसावास कलां आने पर एक परिवार को मकान के ताले टूटे मिले। जांच करने पर घर से गहने और धातुओं के बर्तन चोरी मिले। मकान मालिक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हंसावास कलां निवासी महाबीर ने बताया कि वह बहादुरगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करता है और अपनी पत्नी के साथ वहीं पर रहता है। उसके बच्चे अंबाला और गुरुग्राम में पढ़ाई कर रहे हैं। इस कारण हंसावास कलां स्थित उनका पैतृक मकान बंद पड़ा है। महाबीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे उसका बेटा अमित कुमार मतदान करने के लिए गांव आया था। जब वह मुख्य दरवाजे के पास पहुंचा तो उसे गेट का ताला नहीं मिला और कुंडी भी टूटी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद जब उसने अंदर जाकर देखा तो तीन कमरे व रसोई के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद यह जानकारी बेटे ने उसे दी। वे घर आए। उसकी पत्नी ने कमरे के सामान की जांच तो अलमारी में रखी चांदी की छह पाजेब, चांदी का एक टीका, चांदी की तागड़ी, चांदी की दो अंगूठी, एक चेन, एक घड़ी, दस चांदी के सिक्के, दो 2100-2100 रुपये की माला, चांदी की 4 जोड़ी चुटकी और रसोई से दो पीतल की परात व एक बाल्टी चोरी मिली। उन्होंने अपने आसपास घटना के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी घटना का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार रात की गई चोरी
शिकायतकर्ता के अनुसार पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि दिन में दरवाजा ठीक था, वीरवार रात को ही चोरों ने यहां चोरी की है। बाद में पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। अब उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान बरामद की मांग की है।



24 अप्रैल को भी तोड़ गया था ताला

महाबीर ने बताया कि गत 24 अप्रैल को एक गांव निवासी व्यक्ति ने इसी प्रकार उसके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा था। उस समय आरोपी नशे में धुत था और ताला तोड़ने के बाद वहीं गिर गया। इस दौरान सामान चोरी नहीं हुआ था। उस समय आरोपी के परिवार की प्रार्थना पर उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। इस बार आरोपी गेट को बंद करके ताला अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed