फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   When monsoon betrayed, 75 thousand plants dried up, saved by irrigating them with tanker

Charkhi Dadri News: मानसून ने दिया दगा तो सूखे 75 हजार पौधे, टैंकर से सिंचाई कर बचा रहे

Fri, 01 Sep 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 01 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
When monsoon betrayed, 75 thousand plants dried up, saved by irrigating them with tanker
टैंकर के पानी से पौधों की सिंचाई करते हुए विभाग कर्मचारी।
चरखी दादरी। मानसून सीजन में बारिश कम होने से हाल ही में रोपित 3.10 लाख पौध को बचाना वन विभाग के लिए चुनौती बना है। सवा माह से बारिश की एक बूंद न गिरने से दो माह पूर्व रोपे गए पौधे मुरझाने लगे हैं। करीब 75 हजार से अधिक पौध सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

ताजा रोपित पौधे को हर 10 दिन के अंतराल में पानी की जरूरत होती है, लेकिन पौधरोपण के बाद से सही से बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण अब ये मुरझाने लगे हैं। वहीं विभाग के लिए टैंकरों से पौधों की सिंचाई करना भी इतना आसान नहीं है। विभाग ने इन पौधों की सिंचाई के लिए इस समय 15 टैंकर लगा रखे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 25 जून को हुई 85 एमएम बारिश के बाद विभाग ने पौधरोपण शुरू कर दिया था। सार्वजनिक स्थानों, पंचायती जमीन व सरकारी भू-क्षेत्र में पाैधरोपण किया गया था। उसके बाद से क्षेत्र में सही से बारिश से नहीं हुई है। बढ़ते तापमान के बीच वन विभाग के लिए डेढ़ माह के पौधों का जीवन बचाना मुश्किल बना हुआ है। ये छोटे पौधे अधिक तापमान झेलने की स्थिति में नहीं हैं। पौधों की सिंचाई के लिए वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हर साल 40 प्रतिशत पौध हो जाती है खराब
वन विभाग की ओर से हर साल पौधरोपण किया जाता है। प्रतिवर्ष औसतन तीन लाख पौध का रोपण किया जाता है। लेकिन जितनी मात्रा में पौधे लगाए जाते हैं उतने पेड़ नहीं बन पाते। देखरेख के अभाव में मुश्किल से 60 प्रतिशत पौधे ही पेड़ का रूप ले पाते हैं।


- इस साल यूं किया गया पौधरोपण
वन विभाग ने अपने स्तर पर 1.90 लाख पौधे इस सीजन में लगाए हैं। इसी प्रकार 40 हजार पौधे स्कूली बच्चों के माध्यम से व 40 हजार आम जनता के जरिये लगाए गए हैं। 40 हजार पौधे पंचायतों के माध्यम से लगाए गए हैं। ये पौधे सड़क, नहर किनारे, पंचायती जमीन, सरकारी कार्यालय परिसर, स्कूल परिसर व अन्य सरकारी जमीन पर लगाए गए हैं। अब ये पौधे एक से डेढ़ माह के हो गए हैं। पौधे की इस अवस्था में उसे नियमित रूप से दस दिन के अंतराल में सिंचाई की जरूरत पड़ती है तभी उसका विकास एवं वृद्धि हो पाती है।




- इन प्रजातियों के लगा रखे हैं पौधे

वन विभाग ने क्षेत्र में गुलमोहर, शीशम, नीम, पीपल, बरगद, जामुन, कीकर, सरस, अमरूद, सफेदा आदि के पौधे लगा रखे हैं। इसके अलावा काफी संख्या में औषधीय पौधे भी लगाए हुए हैं।



विभाग ने पौधों की सिंचाई के लिए 15 टैंकर लगा हुए हैं। इन टैंकर को नजदीकी जोहड़ व ट्यूबवेल आदि से भरकर सिंचाई की जाती है। बारिश से सिंचाई का तो अलग से फायदा पहुंचता है। विभाग प्रत्येक पौधे की सिंचाई करने का प्रयास कर रहा है। आम लोगों को भी अपने नजदीक क्षेत्र में लगे पौधों की सिंचाई करनी चाहिए।
-दलीप सिंह, जिला वानिकी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed