{"_id":"662403be285ddea80e0ca757","slug":"when-farmers-created-a-jam-dc-sent-a-procurement-officer-to-the-spot-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116587-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसानों ने जाम लगाया तो डीसी ने मौके पर भेजा खरीद अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसानों ने जाम लगाया तो डीसी ने मौके पर भेजा खरीद अधिकारी
Sat, 20 Apr 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सतनाली रोड पर जाम लगाते किसानों से बातचीत करते थाना प्रभारी ओमप्रकाश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गेहूं की खरीद न होने पर शनिवार को फिर किसानों ने सतनाली रोड जाम कर दिया। किसान खरीद व भुगतान समय करवाने की मांग कर रहे हैं। मौके से गुजर रहे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने किसानोें की समस्या सुनी और दूरभाष पर जिला उपायुक्त को सारी स्थिति से अवगत करवाया। डीसी ने खरीद अधिकारी को मौके पर भेजकर गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू करवाई।
अनाज मंडी में सरसों की आवक ज्यादा होने व दो सप्ताह से खरीद बंद होने से मंडी सरसों से अट गई है। मंडी में जगह की कमी को देखते हुए एसडीएम सुरेश कुमार ने सतनाली रोड पर स्थित बस स्टैंड परिसर में गेहूं का अस्थायी खरीद केंद्र बना रखा है। तीन दिन में 30 हजार क्विंटल से अधिक अनाज आने से जगह नहीं बची है।
जगह की कमी को देखते हुए खरीद एजेंसियों ने किसानों से सोमवार तक केंद्र में गेहूं नहीं लाने को कह रखा है। शनिवार को करीब 25 किसान ट्राॅलियों में गेहूं भरकर खरीद केंद्र पहुंचे तो खरीद केंद्र बंद मिला। किसानों ने प्रशासन व आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा से गेहूं खरीद करवाने की अपील की इस पर भी बात नहीं बनी तो किसानों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान भी मौके पर पहुंच गए और किसानों की मांग का समर्थन किया। इसी दौरान किसानों ने सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर- ट्राली लगाकर धरना शुरू कर दिया।
जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से शांतिपूवर्क सड़क के किनारे बैठने की अपील की। मामले को बढ़ता देख पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने दूरभाष पर जिला उपायुक्त मंदीप कौर को सारी स्थिति से अवगत कराया। डीसी ने उसी समय खरीद अधिकारी को मौके पर भेजकर किसानों का गेहूं केंद्र में रखवाने को कहा।
सचिव रणसिंह मान ने कहा कि किसान के हक के लिए वह सदैव आगे रहे हैं। जाम से आमजन को परेशानी न हो इसलिए उन्होंने उपायुक्त से संपर्क कर इस समस्या का समाधान करवा दिया। मंडी सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसानों का गेहूं खरीद केंद्र में रखवाया।
फोटो- 36