{"_id":"6ace75d6998a14d4870240a4","slug":"wheat-seed-available-at-a-subsidized-rate-at-the-society-shop-a-40-kg-bag-for-1080-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161642-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सोसायटी की दुकान पर सब्सिडी पर मिल रहा गेहूं का बीज, 1080 रुपये में 40 किलो का बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सोसायटी की दुकान पर सब्सिडी पर मिल रहा गेहूं का बीज, 1080 रुपये में 40 किलो का बैग
Tue, 13 Oct 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी की दुकान पर बीज लेता किसान।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की पुरानी मंडी स्थित दी जमींदारा मार्केटिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी की दुकान पर किसानों को सब्सिडी पर गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है। सोसायटी में 40 किलोग्राम गेहूं के बीज का बैग 1080 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। रबी सीजन की बुवाई को देखते हुए किसान बीज खरीदने के लिए सोसायटी पहुंच रहे हैं।
सोसायटी में गेहूं की डीबीडब्ल्यू-303, डब्ल्यूएच-1270, डीबीडब्ल्यू-222 और डीबीडब्ल्यू-327 किस्मों का बीज उपलब्ध करवाया गया था। इनमें से डीबीडब्ल्यू-327 किस्म का बीज समाप्त हो चुका है, जबकि अन्य किस्मों के बीज की बिक्री जारी है। किसान अपनी जरूरत और बुवाई के अनुसार उपलब्ध किस्मों का बीज खरीद सकते हैं।
आधार कार्ड साथ लाना जरूरी
सोसायटी से सब्सिडी पर गेहूं का बीज खरीदने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसानों को बीज वितरित किया जा रहा है। ऐसे में बीज लेने के लिए आने वाले किसानों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सोसायटी के लेखाकार जसबीर ने बताया कि फिलहाल स्टॉक में उपलब्ध गेहूं के बीज की बिक्री की जा रही है। डीबीडब्ल्यू-327 किस्म का बीज समाप्त हो चुका है, जबकि अन्य किस्में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी में गेहूं के बीज की नई खेप भी आने वाली है। इससे किसानों को बीज उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बीज खरीदने से पहले उपलब्ध किस्मों की जानकारी ले लें।