फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wheat arrivals have also slowed, with only 14 farmers arriving on Friday, leaving 1.14 lakh quintals of wheat left to be lifted

Charkhi Dadri News: गेहूं की आवक भी होने लगी धीमी, शुक्रवार को पहुंचे महज 14 किसान, 1.14 लाख क्विंटल गेहूं की उठान शेष

Sat, 09 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals have also slowed, with only 14 farmers arriving on Friday, leaving 1.14 lakh quintals of wheat left to be lifted
दादरी की नई अनाज मंडी में अब खाली होने लगा है परिसर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। अनाज मंडी के खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक लगातार कम होने से अब परिसर में सूनापन नजर आने लगा है। शुक्रवार को महज 14 किसानों ने गेटपास कटवाने के बाद 467 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज करवाई। आवक कम होने से एजेंसियों ने खरीद व उठान पर जोर दिया है। सरकार की ओर से नियुक्त तीन एजेंसियों ने 13,037 क्विंटल गेहूं की खरीद की वहीं 11,315 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन

जिले के खरीद केंद्रों में अंतिम चरण में चल रही गेहूं की आवक धीमी होने पर शुक्रवार को दादरी में 12 और छपार में दो किसानों ने गेट पास कटवाए। जिले के खरीद केंद्रों में शुक्रवार तक 6,80,990 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। हैफेड, स्टेट वेयर हाउस व जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इसमें से 6,31,271 क्विंटल गेहूं की एमएसपी पर खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही शुक्रवार तक जिले की मंडियों, खरीद केंद्रों से 5,16,737 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है। फिलहाल खरीदी जा चुकी गेहूं में से 1,14,534 क्विंटल की उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

इन एजेंसियों ने इतने गेहूं की खरीद की
खरीद एजेंसी का नाम -- इतना गेहूं खरीदा क्विंटल में
हैफेड -- 2,32,226
खाद्य एवं आपूर्ति -- 1,78,593
हरियाणा वेयर हाउस -- 2,20,452
कुल -- 6,31,271
वर्सन :
गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया अभी जारी है। मंडी में गेहूं बेचने के लिए आने वाले सभी किसानों को गेट पास जारी किए जा रहे हैं। खरीद के बाद किसानों को जल्द भुगतान के लिए समय पर फसलों की उठान भी करवाया जा रहा है।-- विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed