फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Were giving reports to patients without testing, lab sealed

Charkhi Dadri News: बिन जांच के मरीजों को दे रहे थे रिपोर्ट, लैब सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Were giving reports to patients without testing, lab sealed
चरखी दादरी। जांच किए बिना ही मरीजों को झूठी रिपोर्ट देने पर स्वास्थ्य विभाग ने लोहारू रोड स्थित एक लैब को सील किया है। टीम को जांच के दौरान लैब में अन्य भी अनियमितताएं मिलीं। इस पर विभाग ने लैब संचालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार को दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम को साथ लेकर लोहारू रोड स्थित कोर लैब में दबिश दी गई। संयुक्त टीम करीब दोपहर 12 बजे लैब पहुंची और शाम साढ़े 6 घंटे तक जांच की। इस दौरान सामने आया कि जांच किए बिना ही लैब में मरीजों की फर्जी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। टीम ने जब इस संबंध में सवाल किए तो वहां मौजूद कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। टीम के सदस्यों ने मशीनों की जांच की तो उनमें भी अनियमितताएं पाई गईं। इन पर संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लैब को सील कर दिया और शिकायत शहर थाना पुलिस को भी दी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर ने बताया कि शिकायत में पुलिस से विभिन्न धाराओं के तहत लैब संचालक पर मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन



पैथोलॉजिस्ट की डिग्री में अलीगढ़ का पता, टीम के बुलाने पर नहीं पहुंचा
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिस पैथोलॉजिस्ट की डिग्री के सहारे लैब चलाई जा रही है, उसमें पता अलीगढ़ का है। उन्होंने बताया कि टीम में पैथोलॉजिस्ट को जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया, लेकिन वहां नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पाई गईं अनियमितताएं
डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर ने बताया कि लैब में थायराइड जांच का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। इस दौरान सामने आया कि थायराइड की तीन जांच की जाती हैं, लेकिन लैब में एक जांच कर तीनों रिपोर्ट भरकर मरीजों को दी जा रही थी। इसके अलावा लैब की कुछ मशीनों में भी अनियमितता मिली है।


प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड भी देगा नोटिस
लैब में अन्य प्रबंध भी नियमानुसार नहीं मिले। बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण यहां नियमानुसार नहीं किया जा रहा था। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड एसडीओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से भी लैब संचालक को नोटिस दिया जाएगा।



-------------------------------
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में लैब की जांच की गई। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर लैब को सील किया गया। वहीं, लैब संचालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की सिफारिश भी की गई है। - डॉ. अंकुर, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed