{"_id":"6665ef1dd2bcce9ec50c83b2","slug":"weather-remained-dry-and-clear-throughout-the-day-maximum-temperature-increased-by-three-degrees-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118746-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिनभर शुष्क और साफ रहा मौसम, तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिनभर शुष्क और साफ रहा मौसम, तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान
Sun, 09 Jun 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को मौसम शुष्क एवं साफ रहा। दिनभर सूरज की तल्ख गर्मी से लोग बेहाल रहे। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में तापमान बढ़ेगा।
पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिली थी और इससे गर्म हवाओं का प्रकोप कम हो गया था। रविवार से मौसम में बदलाव आया है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने वाला है। पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे शुष्क एवं उष्ण हवाओं का दौर फिर से शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि मानसून फिलहाल अपनी सही दिशा में चल रही है।