{"_id":"66cce92d54df1f1a6b0eec7a","slug":"weapon-find-out-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-122445-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शीशम के पेड़ के पास दबाया हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शीशम के पेड़ के पास दबाया हथियार बरामद
Tue, 27 Aug 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
- गुप्त सूचना के आधार पर झोझूखुर्द निवासी युवक की हुई गिरफ्तारी, गुडाना निवासी एक अन्य युवक से 5 हजार में खरीदा था हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव झोझूखुर्द से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार रखने पर एक युवक को काबू किया है। उसकी पहचान गांव निवासी हरमेंद्र उर्फ झिमकाऊ के रूप में हुई। झोझूकलां थाने में आरोपी हरमेंद्र व उसे हथियार बेचने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को एक टीम झोझूकलां बस अड्डे पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हरमेंद्र अपने पास देसी पिस्तौल रखता है। इस समय वह कादमा रोड पर खड़ा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश दी तो आरोपी वहां मौजूद मिला। बाद में पुलिस ने पूछताछ कर उसकी पहचान की पुष्टि की।
इसके बाद टीम ने अवैध हथियार के बारे में जानकारी ली। तभी आरोपी ने बताया कि गांव गुडाना निवासी विपिन से उसने पांच हजार रुपये में एक देसी पिस्तौल खरीदी थी। इसे वह अपने खेत में शीशम के पेड़ पास मिट्टी में दबाकर रखता है। टीम ने मौके पर जाकर पिस्तौल बरामद की। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाकर उसके व विपिन के खिलाफ केस दर्ज किया।