फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Weapon brought from Madhya Pradesh to avenge brother's murder, Dadri handed over to CIA

Charkhi Dadri News: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मध्य प्रदेश से लाया हथियार, दादरी सीआईए के हत्थे चढ़ा

Sat, 22 Jul 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Jul 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Weapon brought from Madhya Pradesh to avenge brother's murder, Dadri handed over to CIA
आरोपी विनीत उर्फ पुनित और उससे बरामद हथियारों के साथ डीएसपी अशोक कुमार व पुलिस टीम। 
चरखी दादरी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गांव सांजरवास निवासी युवक विनीत उर्फ पुनीत अपने साथियों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के इंदौर से अवैध हथियार खरीद कर लाया। उसकी साजिश भाई की हत्या में मदद करने वालों से बदला लेने की थी। इसके लिए आरोपी इंदौर से साढ़े 3 लाख रुपये में 8 पिस्तौल, 15 मैगजीन और एक कारतूस खरीद लाया। उनकी बदकिस्मती रही कि पहले उसके दो साथी 4 पिस्तौल, एक कारतूस और 7 मैगजीन के साथ पकड़े गए, जबकि अब उसे चार पिस्तौल और 8 मैगजीन के साथ सीआईए ने काबू कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने शनिवार दोपहर अपने कार्यालय में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि सीआईए टीम को शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि सांजरवास निवासी विनीत उर्फ पुनीत अपने भाई सूरजपाल की हत्या का बदला लेने की फिराक में है। वारदात को अंजाम देने के लिए वो सांजरवास निवासी अमित उर्फ खड्डू और भिवानी के नाथुवास निवासी अजय उर्फ संपत के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के इंदौर से अवैध हथियार खरीदकर लाया हुआ है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचित किया कि विनीत उर्फ पुनीत इस समय एनएच-152 डी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा है। इस पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची। वहां पिट्ठू बैग लिए खड़े एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सीआईआई टीम ने उसे तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से चार पिस्तौल और आठ मैगजीन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस दिन पहले पकड़े गए थे दो साथी
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 12 जुलाई भी पुलिस ने विनीत उर्फ पुनीत के दो साथियों अमित उर्फ खड्डू और अजय उर्फ संपत को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चार पिस्तौल, सात मैगजीन और एक कारतूस बरामद हुए थे।


कहासुनी के बाद की गई थी आरोपी के भाई की हत्या
पुलिस अधिकारियों के अनुसार विनीत उर्फ पुनीत के भाई सूरजपाल की हत्या वर्ष 2018 में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। सूरजपाल का हत्यारोपी अभी जेल में है।



दो केस पहले से हैं दर्ज
आरोपी विनीत उर्फ पुनीत पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने बताया कि ये दोनों मामले लड़ाई-झगड़े के हैं। इस बार उसके खिलाफ तीसरा मामला सशस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed