{"_id":"625086f11b2c1f77fd409e0d","slug":"weak-western-disturbances-from-12-will-be-active-there-is-a-possibility-of-a-drop-in-temperature-charkhidadri-news-hsr6286575161","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान में गिरावट आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान में गिरावट आने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री बढ़ा और इसका असर जन-जीवन पर पड़ा। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव आने पर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक एवं पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस इफेक्ट के प्रभाव से वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मौसम चक्र में परिवर्तन जारी है। असामान्य तापमान में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में 12 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन की वजह से वातावरण से नमी भी नदारद है। 12 अप्रैल को कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने का अनुमान है, जिसकी वजह से हवाओं में बदलाव होने पर 12 से 14 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर आंधी चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।
-----
गर्मी में ये बरतें सावधानियां-
1 लू से पीड़ित व्यक्ति को छांव में लेटाएं और ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे।
2. धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी और आंखों पर रंगीन चश्मा का इस्तेमाल करें।
3. तबीयत ठीक महसूस न हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
4 लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर न निकलें और बाहर जाते समय कपड़ा लेकर निकलें।
5 गर्मी में हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें और लंबे समय तक खाली पेट न रहें।
6 नरम, मुलायम व सूती कपड़े पहने।