{"_id":"66df857ceec5423393076a94","slug":"waterlogging-in-city-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-123073-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसटीपी तक सीवर का पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन धंसी, जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसटीपी तक सीवर का पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन धंसी, जगह-जगह जलभराव
Tue, 10 Sep 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
दादरी- चिड़िया मार्ग पर भरा सीवर का दूषित पानी। संवाद
नाले की भी 10 साल से नहीं हुई सफाई, अनाज मंडी के सामने और खाली जगहों पर भरा है सीवर का दूषित पानी,
प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा लोग परेशान, लंबा समय बीतने के बाद भी समाधान न होने से लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मानसून के मौसम में शहर की सीवर व्यवस्था बेपटरी है। एक तिहाई शहर का पानी एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने वाले नालों व पाइपलाइन की सफाई नहीं हुई है। 10 साल से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन, संबंधित विभाग ने नाले और पाइपलाइन की तरफ ध्यान नहीं दिया है। इतना ही नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग की मुख्य पाइपलाइन का धंसना भी सीवर व्यवस्था चौपट होने का कारण है।
अधिकारियों की नजरअंदाजी के चलते बीते दो माह से कनीना रोड क्षेत्र में सीवर का दूषित पानी जमा है। शहर की नई अनाज मंडी भी इससे अछूती नहीं है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग समस्या का दंश झेल रहे हैं। दूसरी ओर लंबा समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से स्थानीय लोगों में रोष है।
कनीना रोड क्षेत्र निवासी दीपक, अनिल, सुनील, कर्मबीर, सुरजीत और दिनेश ने बताया कि लोहारू रोड नाले के जरिये विभिन्न क्षेत्रों का दूषित पानी महेंद्रगढ़ चौक से कनीना टी-प्वाइंट तक पहुंचता है। यहां से आगे पानी पाइपलाइन के जरिये रामनगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जाता है। लोगों ने बताया कि पिछले दो माह से अनाज मंडी के समीप सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहा है। इसके चलते अनाज मंडी के गेट के सामने और निर्माणाधीन लघु सचिवालय व कब्रिस्तान के पास दूषित पानी भरा है। इसके चलते माहौल दुर्गंधमय बना है। अधिकारी समाधान नहीं कर रहे।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों का पानी जाता है एसटीपी तक
शहर के मेजबान चौक, एमसी कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र, रविदास नगर, पुराना अस्पताल क्षेत्र, चरखी दरवाजा कॉलोनी आदि एक तिहाई क्षेत्र से निकलने वाले दूषित पानी को चिड़िया रोड एसटीपी तक पहुंचाने के लिए इंटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण करवाया गया था। बनाए गए आईपीएस से पानी की निकासी के लिए 4 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई थी, ताकि, शहर का दूषित पानी पाइपलाइन के माध्यम से एसटीपी तक पहुंच सके।
- यहां भरा नाले और सीवर मैनहोल का पानी
भिवानी-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग, दादरी-चिड़िया मुख्यमार्ग, नई अनाज मंडी के सामने सहित कब्रिस्तान के साथ खाली पड़ी जगह पर कई दिनों से दूषित पानी भरा है। यह पानी नाले के अलावा सीवर मैनहोल का है। लोग इससे परेशान हैं।
- दुकानदारी हो रही प्रभावित, स्वास्थ्य की भी चिंता
दूषित पानी भरने से 100 से अधिक दुकानदारों की ग्राहकी प्रभावित हो रही है। इसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदार चंद्रप्रकाश, सुंदरलाल, कन्हैयालाल, कृष्ण कुमार, योगराज गोरा, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र, दीपक शर्मा, विकास सांगवान, मोहनलाल व हरदीप सिंह ने बताया कि दुकानदारी के साथ उनमें स्वास्थ्य की चिंता भी बनी हुई है।
वर्सन:
नाला एनएचएआई के अधीन आता है। वहीं, एसटीपी तक पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन धंसी हुई है। इसे दुरुस्त करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-रामपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो: 26
दादरी- चिड़िया मार्ग पर भरा सीवर का पानी। संवाद
फोटो:27
सेक्टर की खाली जगह में भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो: 28
नई अनाज मंडी के सामने भरा दूषित पानी। संवाद