फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   waterlogging erased by underground drain

Charkhi Dadri News: अंडरग्राउंड ड्रेन से खेतों से की गई बारिश के पानी की निकासी

Fri, 03 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
waterlogging erased by underground drain
लोहारू कैनाल से लिंक ड्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में ओपन ड्रेन को अंडरग्राउंड ड्रेन में तब्दील करने की वजह से इस बार समय रहते खेतों से बारिश के पानी की निकासी संभव हो पाई है। जिलेभर में करीब 16 ड्रेन हैं, जिनके जरिये पानी की निकासी करने में मदद मिली।
जिले में इस मानसून में करीब 4400 एकड़ क्षेत्र में जलभराव हो गया था। अब अधिकतर गांवों से पानी की निकासी हो गई है। मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने बारिश के पानी की निकासी के लिए जून में ही सभी अंडरग्राउंड पाइपलाइन ड्रेन और ओपन ड्रेन की सफाई करवा दी थी।
विज्ञापन

समय-समय पर विभाग के अधिकारियों ने इन ड्रेन का जायजा लिया। इनकी अच्छी सफाई होने के कारण पंप एवं मोटर को पर्याप्त पानी मिलता रहा और निकासी का कार्य सुचारु रूप से चलता रहा। कुछ ओपन ड्रेन को अंडरग्राउंड पाइपलाइन ड्रेन में तब्दील किया गया, जिसके कारण पानी की निकासी करवाने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कम समय में खेतों से बारिश के पानी को निकाल दिया गया। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने समय-समय पर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर जल निकासी के कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed