फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water transported to six villages by pressing pipeline from Satnali feeder

सतनाली फीडर से पाइप लाइन दबाकर छह गांव में पहुंचाया नहरी पानी

Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
water transported to six villages by pressing pipeline from Satnali feeder
चरखी दादरी। पेयजल संकट को लेकर गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने वाले दातौली गांव के जलघर में अब नहरी पानी पहुंचने से ग्रामीणों को राहत मिली है। सतनाली फीडर से दातौल समेत छह गांवों के लिए पाइपलाइन दबाकर नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। विधायक नैना चौटाला ने क्षेत्र के छह गांव में कई सालों से गहराए पेयजल संकट के मुद्दे को उठाकर विभाग की मार्फत प्रपोजल तैयार करवाया था। इस पर काम पूरा हो चुका है और अब सभी छह गांवों के जलघरों तक नहरी पानी पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सतनाली फीडर से बिछाई गई पाइपलाइन से गांव छिल्लर, मकड़ाना, चांगरोड़, आदमपुर डाढी, बलाली के जलघरों को भी जोड़ा गया है। जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव दतौली में पेयजल की भारी किल्लत थी। 2004 में तत्कालीन सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला की ओर से जलघर के निर्माण को मंजूरी दिलवाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय के बाद ही जलघर में नहर से पानी आना बंद हो गया। तभी से ग्रामीण सरकार और प्रशासन से गांव मे पानी पहुंचाने की मांग कर रहे थे। समाधान नहीं हुआ तो गांव के लोगों ने वर्ष 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंची तो उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को गांव में पानी पहुंचाने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही विभाग ने योजना बनाई। जिसे सरकार से स्वीकृत मिली और पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन एजेंसी ने पाइप लाइन बिछाने का काम बीच में ही छोड़ दिया। बार बार अपील पर भी ग्रामीणों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो उन्होंने मजबूरन विधानसभा चुनाव में भी मतदान न करने का फैसला किया। चुनाव प्रचार के दौरान जब ग्रामीणों ने नैना सिंह चौटाला को समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव के तुरंत बाद पेयजल समस्या का स्थायी समाधान का वादा किया था। उनके निर्देशों पर जनस्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और ठप पड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए दोबारा से एस्टीमेट बनाकर विभाग मुख्यालय में भिजवाया था। अब इस प्रोजेक्ट के तहत गांवों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताया आभार
दातौली गांव निवासी सतेंद्र, दिनेश, सोमबीर, नरविंद्र, दीपांशु, सोनू, मुकेश, अंकित, गुलजारी, बलवान, आशीष, राहुल, सचिन, हितेश, बिशन नंबरदार, सुंदर, राजकुमार, दयानंद सरपंच, सतीश, नसीब, रोहताश, सुरेंद्र ठेकेदार, सतबीर आदि ने नैना सिंह चौटाला का आभार जताया है।

बाढड़ा की पेयजल किल्लत खत्म करके लूंगी दम: नैना चौटाला
विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि रेतीला क्षेत्र होने के कारण बाढड़ा हलके में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति मुख्य समस्या है जिससे महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। मैंने चुनाव में पेयजल किल्लत को दूर करने का वायदा किया था जिस पर तेजी से काम चल रहा है। आगामी एक वर्ष में हलके के सभी गांवों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवा दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed