फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water supply didn't come last four day

वार्ड-9 में चार दिन से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, लोगों ने की नारेबाजी

Mon, 21 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
water supply didn't come last four day
पेयजल किल्लत को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते लोग । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड नौ में पिछले चार दिनों से आपूर्ति न होने के चलते पेयजल संकट गहराया हुआ है। रविवार को वार्ड के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वार्ड वासियों ने बताया कि 70 घरों में रहने वाले लोग आपूर्ति न होने के कारण पानी खरीदकर पीने को विवश हैं। लोगों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग दावों के मुताबिक शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं कर रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए रविवार को नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

वार्ड नौ के लोग पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान हैं। लोगों ने कहा कि पिछले चार दिनों से वार्ड में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। कई बार लोग विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन विभाग समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लोग पीने का पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वार्ड निवासी सुनीता, सुमित्रा, सावित्री, सरोज, भगवंती, रीना, संतरा, सुदेश, दिनेश, संजय, सोमनाथ, प्रवेश, राजेश और रमेश आदि ने बताया कि तीन गलियों के 70 घरों में पानी ही नहीं आया है। लोग 450 रुपये में पानी के टैंकर खरीदकर या आरओ सप्लायर से कैंपर खरीदकर काम चला रहे हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पूरा दिन दूर-दराज क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों से पानी लाने में गुजर जाता है। उनका कहना है कि विभाग की ओर से पानी तो नहीं, लेकिन बिल जरूर समय पर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द करेंगे समाधान
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश चंद्र ने बताया कि शहर में नियमित पेयजल सप्लाई कर रहे हैं। अगर वार्ड नौ में कहीं समस्या है तो जल्द ही निरीक्षण कर समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed