फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water problem will solve of 6 villages

Charkhi Dadri News: 70 करोड़ रुपये से बुझेगी छह गांवों की प्यास, विभाग ने तैयार की कार्ययोजना

Sun, 26 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
water problem will solve of 6 villages
गांव सांवड़ स्थित मुख्य जलघर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या झेल रहे जिले के 6 गांवों में पेयजल संकट दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। इससे बौंदकलां जलघर से जुड़े छह गांवों के टैंक पानी से लबालब रहेंगे। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 70 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना कर भेजा है।

जिले के खंड बौंदकलां के तहत गांव सांवड़, मिसरी, लांबा, कोहलावास, सौंफ व कासनी के लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। प्लान के अनुसार इन गांवों में नहरी पानी पहुुंचाया जाएगा। पुरानी व जर्जर लाइन बदलने का काम होगा। रिजर्व टैंक बनाने का कार्य किया जाएगा। बता दें कि पुरानी पेयजल लाइनों से टैंकों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed