फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water pressure in canals increased due to rain

पहाड़ों पर बारिश से जिले की नहरों में बढ़ा पानी का दबाव

Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
water pressure in canals increased due to rain
पंप सिस्टम की निगरानी करते कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण नहरों में बढ़ते पानी के दबाव को देखते हुए सिंचाई विभाग सतर्क हो गया है। पंप हाउसों से लगातार पानी उठान के लिए मोटर एवं पंप आदि सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है। विभाग कर्मचारी भी 24 घंटे निगरानी रख रहे हैं ताकि अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने या पीछे से औचक ज्यादा मात्रा में पानी पहुंचने पर स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। लोहारू नहर के समीप बने रिजर्व टैंक को भी तैयार कर रखा है ताकि अतिरिक्त पानी को इस टैंक में छोड़ा जा सके।
विज्ञापन

जिले की नहरों मे जुलाई प्रथम सप्ताह से लगातार पानी चल रहा है। प्रदेश के अलावा साथ लगते राज्यों में बारिश की अधिकता के कारण पानी पहाड़ों से नदियों में जा रहा है जिससे नदियों में पानी का प्रवाह एवं स्तर बढ़ता जा रहा है। नहरों में जल स्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी को प्रदेश की सभी नहरों व माइनरों में छोड़ रखा है ताकि पानी का समायोजन होता रहे और नहरों के ओवरफ्लो की स्थिति से बचा जा सके। कई बार अचानक नहर ओवरफ्लो होने पर आसपास के खेतों व बस्ती में पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

जिले की मेन लोहारू कैनाल , लोहारू फीडर, सतनाली फीडर, बधवाना डिस्टीब्यूट्री सहित तकरीबन सभी नहरों में पानी चल रहा है। जिले की नहरों में इस समय 800 से 900 क्यूसेक तक पानी चल रहा है। इस पानी को टेल तक पहुंचाने के लिए माइनरों व सब माइनरों में भी छोड़ रखा है ताकि फालतू पानी का सदुपयोग होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरों में चल रहा पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी : सिंचाई विभाग के अधिकारी पंप हाउसों की 24 घंटे निगरानी रखे हुए हैं। कई बार अचानक पीछे से ज्यादा मात्रा में पानी पहुंचने पर नहर ओवरफ्लो हो जाती हैं। इतना ही नहीं कई बार अचानक बिजली एवं मोटरों में फॉल्ट आ जाने पर पानी का उठान नहीं हो पाता है जिससे पंप हाउस से पीछे पानी का स्तर बढ़ जाता है और ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है। इस समय नहरों मेें बरसात का पहाड़ी पानी चल रहा है।
इस समय 78 नहर, माइनर और सब माइनर में बह रहा पानी : सिंचाई विभाग विभाग ने पिछले दिनो जिले के मेन पंप हाउसों पर काफी संख्या में नई मोटरें एवं पंप भी लगाए हैं लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग अधिकारी सतर्क बने हुए हैं। पंप हाउसों पर कार्यरत कर्मचारियों को भी अलर्ट कर रखा है। खासकर रात के समय विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में कुल 78 नहर, माइनर व सब माइनर हैं जिनमें इस समय पानी चल रहा है। लोहारू नहर पर गांव रावलधी के समीप करीब 10 एकड़ से ज्यादा जमीन में रिजर्व टैंक भी बना रखा है ताकि फालतू पानी को इस टैंक में डाला जा सके।

पंप हाउसों व अन्य साइटों की लगातार निगरानी रखी जा रही है। मोटर व पंप सिस्टम अपडेट कर दिए गए हैं। पंप सिस्टम की टीमें 24 घंटे निगरानी रख रही हैं। - राहुल छिल्लर, एसडीओ, सिंचाई विभाग।

  घिकाड़ा पंप हाउस के पंप से गिरता पानी।

घिकाड़ा पंप हाउस के पंप से गिरता पानी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed