{"_id":"6761cf8bfd3813ac290dea75","slug":"water-pipeline-project-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-128163-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 67 करोड़ केे प्रोजेक्ट से बुझेगी 22 हजार की आबादी की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 67 करोड़ केे प्रोजेक्ट से बुझेगी 22 हजार की आबादी की प्यास
Wed, 18 Dec 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
जगदीप सिंह
चरखी दादरी। खंड बौंद कलां के साथ लगते तीन गांवों के लोगों में पेयजल के लिए जनस्वास्थ्य विभाग मेगा प्रोजेक्ट पर कार्य करने जा रहा है। कार्य के एक साल में पूरा होने के बाद तीन गांवों की लगभग 22 हजार से अधिक आबादी को फायदा होगा। योजना के अनुसार कार्य को शुरू करवा दिया गया है।
खंड बौंद कलां के लोगों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग 67 करोड़ रुपये खर्च कर 23 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने का कार्य करने जा रहा है। बता दें कि खंड बौंदकलां, बौंद खुर्द और ऊण के लोगों को पेयजल समस्या को लेकर परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
योजना के अनुसार, जनस्वास्थ्य विभाग लोहारू फीडर 55 हजार आरडी से 23 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पेयजल लाइन लोहारू कैनाल के साथ बौंदकलां, बौंद खुर्द, ऊण से होते हुए गांव बांस के जलघर तक बिछाई जाएगी। फिलहाल, पहले चरण के तहत विभाग ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके बाद दूसरे चरण में जलघरों में क्षमता के अनुसार टैंकों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद गांव बौंदकलां, बौंद खुर्द व ऊण में 22 हजार की आबादी का पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। संवाद