फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water loging, distributry broke, crops

कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से 20 एकड़ में फसल डूबी

Thu, 23 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
water loging, distributry broke, crops
नहर टूटने के बाद खेतों की ओर बहता पानी। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में वीरवार शाम कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई जिससे आसपास करीब 20 एकड़ से ज्यादा भूमि में जलभराव हो गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर को पाटने के काम में जुटे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नहर तोड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

वीरवार शाम चार बजे गांव रासीवास के समीप कितलाना नहर टूट गई। नहर में 70 क्यूसेक पानी चल रहा था। शुरुआत में नहर में रिसाव शुरू हुआ। बाद में 25 फीट चौड़ा कट हो गया जिससे पानी खेतों की ओर बहने लगा। आसपास किसानों ने धान की भी रोपाई भी कर रखी है। 20 एकड़ से ज्यादा जमीन में नहरी पानी भर गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ने बताया कि नहर के टूटने की सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारी पहुंचे। नहर का पीछे हेड से पानी बंद करवाया गया है। नहर को पाटने का काम जारी है। जल्द ही नहर को ठीक करवाकर पानी चालू कर दिया जाएगा। एसडीओ ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भी नहर को तोड़ने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पेड़ों की जड़ों के कारण पानी रिसाव से भी कटाव पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed