{"_id":"6904fa65def2aa9986020df1","slug":"watchman-injured-after-tractor-accident-in-the-market-farmers-sit-on-protest-when-employees-stopped-the-purchase-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-146895-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मंडी में ट्रैक्टर की टक्कर से चौकीदार घायल, कर्मचारियों ने खरीद रोकी तो धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मंडी में ट्रैक्टर की टक्कर से चौकीदार घायल, कर्मचारियों ने खरीद रोकी तो धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
मंडी के गेट के बाद धरने पर बैठे किसान।
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक किसान द्वारा बाजरा से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरदस्ती बाहर निकालने का प्रयास करते समय गेट बंद करते समय टक्कर लगने से चौकीदार घायल हो गया। घायल चौकीदार हेमंत को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मार्केट कमेटी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसके चलते शुक्रवार सुबह मंडी में खरीद प्रक्रिया कुछ समय के लिए रोक दी गई।
घायल चौकीदार हेमंत ने बताया कि वह रात को ड्यूटी पर तैनात था। जब एक किसान मंडी में दोबारा लाइन में लगने के लिए ट्रैक्टर को बाहर निकालने लगा, कर्मचारियों ने उसे फसल खाली कर बाहर निकलने को कहा। किसान ने बात नहीं मानी और जबरदस्ती ट्रैक्टर को बाहर ले जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान हेमंत ने गेट बंद किया तो ट्रैक्टर उससे टकरा गया और उसे चोट लगी। हादसे के बाद मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोष स्वरूप मंडी में खरीद प्रक्रिया बंद कर दी। किसान भी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और मंडी में खरीद प्रक्रिया पुनः शुरू करवाई।
-- -- -
कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र : सचिव
दादरी मार्केट कमेटी के सचिव विजय कुमार ने कहा कि रात को ट्रैक्टर की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात चौकीदार घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस को बुला लिया गया और ट्रैक्टर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।