फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ward committees will be made more effective, and citizen participation in sanitation and development activities will increase

Charkhi Dadri News: वार्ड समितियों को बनाया जाएगा और प्रभावी, स्वच्छता व विकास कार्यों में बढ़ेगी नागरिकों की भागीदारी

Sat, 29 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ward committees will be made more effective, and citizen participation in sanitation and development activities will increase
बैठक में मौजूद अधिकारीगण। - फोटो : 1
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से वार्ड समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड 16 से 21 के समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य वार्ड स्तर पर नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करना और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड समिति सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संबंधित वार्ड सदस्य सचिवों द्वारा वार्ड समिति सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए गए। इसके उपरांत जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह द्वारा सभी वार्ड समिति सदस्यों का स्वागत किया गया और वार्ड समिति की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता एवं बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य वार्ड समिति को अधिक प्रभावी बनाते हुए नागरिक सहभागिता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई तथा वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष रखने एवं उनके समाधान में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में वार्ड समिति सदस्यों के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन शहरी इंचार्ज एवं मीटिंग मास्टर ट्रेनर ज्योति शर्मा द्वारा पीपीटी के माध्यम से क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता तथा अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने में वार्ड समिति की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही सदस्यों को जीआरएस पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई, जिसमें विभिन्न शिकायत श्रेणियों, शिकायत दर्ज करने, फीडबैक देने, शिकायत की स्थिति देखने तथा समाधान प्रक्रिया के बारे में बताया गया। एसडब्लूएम पोर्टल के उद्देश्य एवं उपयोग की जानकारी भी साझा की गई। संबंधित वार्ड सचिवों द्वारा वार्ड समिति सदस्यों के साथ पोर्टल की गतिविधियों एवं वार्ड स्तर की समस्याओं की समीक्षा की गई।
सभी वार्ड पार्षद एवं सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्ड से संबंधित विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और नगर परिषद अपने वार्ड को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए सुझाव साझा किए गए। इस पर जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह द्वारा आश्वासन दिया गया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी साथ ही स्वच्छ शहर बनाने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए।

बैठक में सभी सदस्यों ने वार्ड स्तर पर स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं, शिकायतों के त्वरित समाधान, ठोस कचरा प्रबंधन एवं विकास कार्यों में सहयोग करने तथा नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। जिसमें वार्ड समिति सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में वार्ड स्तर पर विकास कार्यों, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन, नागरिक समस्याओं तथा उनके समाधान से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


बैठक के अंत में वार्ड समिति सदस्यों से बैठक के संबंध में फीडबैक एवं रेटिंग प्राप्त की गई। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी यशोवर्धन गाडेकर द्वारा बैठक की समग्र समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने सभी वार्ड समिति सदस्यों एवं अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed