फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wall collapses due to collision of fighting bulls, street vendor injured

Charkhi Dadri News: लड़ते हुए सांडों के टकराने से गिरी दीवार, नीचे दबने से रेहड़ी संचालक घायल

Fri, 02 Jun 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses due to collision of fighting bulls, street vendor injured
सांडों की लड़ाई में गिरी दीवार।
चरखी दादरी। शहर में आए दिन बेसहारा गोवंश के चलते लोग किसी न किसी तरह चोटिल कर रहे हैं। बावजूद इसके नगर परिषद इन्हें लेकर गंभीर नहीं हैं। वीरवार को भी कोर्ट रोड पर सांडों का दंगल देखने को मिला। यहां आपस में लड़ रहे दो सांडों ने एक दीवार गिरा दी। दीवार के नीचे दबने से रेहड़ी संचालक घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर में पिछले एक साल में बेसहारा गोवंशों की वजह से चार लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो चुके हैं। गोवंशों के चलते घायल हुए लोगों की सूची में अब सैनीपुरा मोहल्ला निवासी सतपाल का भी नाम जुड़ गया है। वीरवार को कोर्ट परिसर के बाहर मुख्य रोड पर दो बेसहारा गोवंश लड़ते-लड़ते दीवार में जा टकराए। सांडों के टकराने से दीवार गिर गई और इसकी ओट में बैठकर खाना खा रहा सतपाल घायल हो गया। सतपाल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां पर वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन

सतपाल कोर्ट के बाहर मुख्य रोड पर चप्पलों की रेहड़ी लगता है। उसके पास ही कोर्ट परिसर की चहारदीवारी है। वीरवार को वह दीवार के पास छाया में बैठकर खाना खा रहा था। उसी समय दो बेसहारा गोवंश आपस लड़ते हुए दीवार से जा टकराए। जिससे दीवार सतपाल पर गिर गई। आसपास के लोगों ने बेसहारा गोवंशों को वहां से भगाया। इसके बाद उन्होंने काफी सतपाल को गिरी हुई दीवार के नीचे से निकाला। राहगीरों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम घायल को लेकर अस्पताल ले गई और उपचार के लिए भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके परिवारों को जीवनभर का दर्द दे चुके गोवंश
- करीब दस माह पहले गली में टहल रही गामड़ी क्षेत्र निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भतेरी देवी को गोवंश ने टक्कर मार दी। दो दिन के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

- करीब तीन माह पहले बाजार से घर लौट रहे वार्ड-18 निवासी विशाल की बाइक को सड़क पर लड़ रहे गोवंशों ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल विशाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा था।
- करीब ढाई माह पहले वार्ड-15 निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला जीवनी देवी को सड़क पर लड़ रहे गोवंशों ने अपनी चपेट में ले लिया था। एक सप्ताह बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

- करीब एक साल पहले वार्ड-18 निवासी जिले सिंह को गोवंश ने टक्कर मार दी सी। उस दौरान जिले सिंह सुबह घूमने निकले थे। घायल जिले सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed