फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Waiting for tender for three months, construction of sports stadium hangs in balance in Pichoupa

Charkhi Dadri News: तीन महीने से टेंडर का इंतजार, पिचौपा में अधर में लटका खेल स्टेडियम निर्माण

Mon, 18 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Waiting for tender for three months, construction of sports stadium hangs in balance in Pichoupa
गांव पिचौपा कलां में भरत करवाने के बाद खेल स्टेडियम। 
चरखी दादरी। गांव पिचौपा में खेल स्टेडियम निर्माण का सपना पिछले तीन महीनों से सरकारी प्रक्रियाओं में उलझकर रह गया है। ग्रामीणों ने स्टेडियम निर्माण के लिए अपनी ओर से भरत का कार्य पूरा कर दिया लेकिन अब तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। इससे गांव के खिलाड़ियों और युवाओं में निराशा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार खेल स्टेडियम निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सिंचाई विभाग और बिजली निगम से एनओसी भी मिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से टेंडर जारी नहीं किया जा रहा। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है।
विज्ञापन



खिलाड़ियों को उठानी पड़ रही परेशानियां
गांव के खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम नहीं बनने से उन्हें अभ्यास के लिए दूसरे गांवों और शहरों के स्टेडियमों में जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी उठानी पड़ रही है। कई युवा सुबह-शाम कई किलोमीटर दूर जाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलतीं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ के लगाने पड़ रहे चक्कर
ग्राम पंचायत सदस्यों ने बताया कि स्टेडियम निर्माण को लेकर वे कई बार चंडीगढ़ में अधिकारियों से मिल चुके हैं। हर बार अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह में प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिया जाता है लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। अब एक बार फिर पंचायत को एक सप्ताह का समय दिया गया है। प्रशासन से जल्द टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है ताकि गांव के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें और उनका भविष्य संवर सके।



ग्रामीणों की ओर से स्टेडियम की भूमि का भरत करवा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद स्टेडियम का टेंडर नहीं लग पाया है। इसके लिए बार-बार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन अधिकारी एक सप्ताह की बात कहकर टाल देते हैं।
- अशोक, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed