Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Children at Anganwadi centers will now be served churma made with desi ghee

Charkhi Dadri News: अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खिलाया जाएगा देशी घी का चूरमा

Wed, 18 Nov 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children at Anganwadi centers will now be served churma made with desi ghee
चरखी दादरी। आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को देसी घी का चूरमा खिलाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त से स्वीकृति मिलने के बाद घी खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देसी घी के अलावा चना की बाकली भी मेन्यू में शामिल की गई है। इस समय बच्चों को पंजीरी, दूध, मिक्स खीर व प्रोटीन बार आदि खिलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की कुल संख्या करीब 35 हजार है। बच्चों में कुपोषण की बढ़ती समस्या चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

संवाद पोषण ट्रैकर मशीन से बच्चे के कुपोषण होने की जांच की जाती है। जिले में 634 आंगनबाड़ी केंद्रों में छह वर्ष तक की आयु के बच्चे हैं। कुपोषित मिलने पर हेल्थ सेंटर भेजा जाता है जहां बच्चे की डाइट संबंधी काउंसिलिंग होती है। उसे जरूरत के अनुसार पोषक तत्व युक्त आहार दिया जाता है।
विज्ञापन

आज बच्चे फास्ट एवं जंक फूड पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। खानपान में पूरी तरह से बदलाव आ गया है। आजकल बच्चे एवं युवा बर्गर, चाउमीन, समोसा, पाव भाजी, पिज्जा आदि जंक फूड का सेवन करना अधिक पसंद करते हैं। ये सभी पदार्थ गरिष्ठ भोजन की श्रेणी में आते हैं। तले हुए पदार्थों के अधिक सेवन से आंतों एवं पेट में भी विकार आ रहे हैं। बच्चे का शरीर के लिहाज से आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे वे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुपोषण का तात्पर्य आयु, कद के अनुरूप बच्चे का वजन होना चाहिए। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार एक इंच लंबाई के लिए एक किलोग्राम वजन होना चाहिए। कुपोषण की वजह से बच्चे के भावात्मक, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। आगे चलकर बच्चा कक्षा-कक्षा में अपनी आयु वर्ग के बच्चों की तुलना में शिक्षण में भी पिछड़ जाता है।

केंद्र सरकार की ओर से कुपोषण से बचाव के लिए कई योजनाएं भी शुरू की गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी व क्रेच में छह वर्ष तक के बच्चों को डाइट के रूप में संतुलित खाद्य पदार्थ खिलाए जाते हैं जिनमें अंजीर, रेडीमेड खीर, सोयाबीन, मूंगफली, चावल, पौष्टिक पराठा, पाउडर दूध आदि शामिल हैं। सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को भी पौष्टिक भोजन का सेवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मां के पेट में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य की भी समय-समय जांच एवं टीकाकरण किया जाता है ताकि पोलियो, हेपेटाइटिस, पीलिया आदि से बचाव किया जा सके। हालांकि एक दशक से शिशु मृत्यु दर में काफी गिरावट दर्ज की गई है।


देसी घी उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। इसके लिए खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चना की बाकली भी बच्चों को खिलाई जाएंगी ताकि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन व फाइबर मिल सके और वे कुपोषण का शिकार न होने पाएं। -सुशीला देवी, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed